करवा चौथ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
करवा चौथ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

जल्दी आना ओ चाँद गगन के .....



करवा चौथ

मैं यह व्रत करती हूँ
अपनी ख़ुशी से
बिना किसी पूर्वाग्रह के
करती हूँ अपनी इच्छा से
अन्न जल त्याग
क्योंकि मेरे लिए
यह रिश्ता ....
इनसे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण है
मेरे लिए यह उत्सव जीवन में
उस अहसास की ख़ुशी व्यक्त करता है
कि उस ख़ास व्यक्ति के लिए
मैं भी उतनी ही ख़ास हूँ
मैं उल्लसित होकर सजती संवरती हूँ
मेरे लिए मेहँदी , सिन्दूर ,चूड़ियाँ, महावर
संस्कारों और संस्कृति का हिस्सा हैं
सबसे अनमोल गहने हैं  
दीप अक्षत रोली हल्दी कुंकुम की थाल सजाकर
भागदौड़ के जीवन से कुछ पल चुराकर
चाँद - तारों और खुले आसमान के साथ
प्रकृति के बहुत क़रीब होती हूँ
चाँद की प्रतीक्षा करती हूँ
भावविभोर होकर महसूस करती हूँ  
चाँद का धरती के प्रति तन्मयता से
निभाया जाने वाला
सदियों का प्यार और समर्पण
और धन्य हो जाती हूँ
उस चाँद की उपमा पाकर  ...... 

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2015

मेरा चाँद ...

मेरा चांद समझता है
मेरे चूड़ी, बिछुए, झुमके
पायल की रुनझुन बोली
सुन लेता है, वह सब
जो मुझे कहना तो था
लेकिन किसीसे ना बोली
पढ़ लेता है मेरी
आँखों की भाषा
हरपल बिखेरता रहता है
स्नेह की स्निग्ध चाँदनी
अमृत बरसाता है
अहसास दिलाता है
जीवन की धुरी हूँ मैं
अधूरा है वह मेरे बिना
कभी आधा नही होता
मेरा चाँद .....
मेरी खुशी में पूनम सा
जरा सी नाराजगी से
अमावस भले हो
वह चमकता चांद है
मेरी दुनिया के आसमान का
मैं शीतल किरणों में लिपटी
उसकी रौशनी से रौशन
धरती की तरह ..
 ('करवा चौथ' के मंगल पावनपर्व पर हार्दिक शुभकामनायें ....)

शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

' पूर्णस्य पूर्णमादाय '... संध्या शर्मा

( 'पूर्णस्य पूर्णमादाय ' कहने से तात्पर्य यह है की यदि तुम स्वयं इस सत्य की अनुभूति कर सको कि वही ' पूर्ण ' तुम्हारे साथ साथ इस विश्व ब्रह्माण्ड के कण कण में भी प्रविष्ट है तो फिर उस ' पूर्ण ' के बाहर शेष बचा क्या ? इसी को कहा गया - ' पूर्णमेवावशिष्यते '.... ! 'करवा चौथ' के मंगल पावनपर्व पर हार्दिक शुभकामनायें ....)


http://festivals.iloveindia.com/karwa-chauth/pics/karwa-chauth-puja.jpgखूब तुलना हो रही थी
अपने चाँद से ऊपर वाले चाँद की,
सबकी बातें सुनकर
खुद को सँवारने की खातिर
ऊपर वाला चाँद कल रात से
अभी तक नहा रहा है
पूरा निखर के आएगा रात को
लेकिन उसे क्या पता कि
कितना भी क्यों न संवर ले
वह चौथ का चाँद
मेरे पूनम के चाँद के आगे
फिर भी फीका नज़र आएगा.........