नयन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नयन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 28 जून 2012

सिर्फ मुझे... संध्या शर्मा

 http://www.moviewalah.com/wp-content/uploads/2006/09/nimmi.jpg

तुम्हारे नयन
बोलते हैं
सुनाई देते
सिर्फ मुझे...

तुम्हारा आना
श्रावणी फुहार
भिगोती है
सिर्फ मुझे...

तुम्हारा साथ 
बसंत जैसे
महकाता है
सिर्फ मुझे...

तुम्हारा रूप
गुलमोहर
सजाता है
सिर्फ मुझे...

तुम्हारा जाना
रूठा चाँद
सताता है
सिर्फ मुझे...

हमारा मिलन
प्रीत लहर
डुबोती है
संग-संग... 

सोमवार, 30 अप्रैल 2012

प्रणय.... संध्या शर्मा

तरंग सरिता की
हिलोरें लेने लगीं
नयनो में
बांध भावनाओं का
फूट पड़ा
शिथिल कर गईं
पलकों को
भावहीन हवाएं
अंतस अनंत गहरा
घोर अँधेरा
मौन हूँ मैं
और तुम....!
बह रहे हो
झर-झर 
इन नयनो से
झरने की तरह
क्यों ना तुम
भींच लो मुट्ठी
निचोड़ दो बादलों को
भर दो प्रणय सरिता
और मैं....!
समेट लूँ तुमको
मूंदकर पलकें....