मनमीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनमीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 21 अक्टूबर 2012

लिख सको तो..... संध्या शर्मा

http://static.desktopnexus.com/thumbnails/460753-bigthumbnail.jpgलिख सको तो ऐसा गीत लिखो,
जो हार में भी हो वो जीत लिखो.

एक प्यारा सा मनमीत लिखो,
कुछ छाँव लिखो कुछ धूप लिखो.


जो मेरे लिए हो वो प्रीत लिखो,
कुछ महके से जज़्बात लिखो.

कुछ सपनो की सौगात लिखो,
एक पल में बीता साल लिखो.

सदियों लम्बा इंतज़ार लिखो,
वो पहली पहली बात लिखो.

जब हाथों में था हाथ लिखो,
फिर तारों की बरसात लिखो.

तुम मुझको अपने साथ लिखो,
कुछ दूरी का अहसास लिखो.

वो आस लिखो विश्वास लिखो,
व्याकुल नयनो की प्यास लिखो.

वो भीगे-भीगे दिन रात लिखो,
कुछ खास लिखो, खास लिखो.