सोमवार, 31 दिसंबर 2012

सूर्योदय होगा...संध्या शर्मा

जानती हूँ मैं
जो भी घटा
पहली बार नहीं
सदियाँ हो गई घटते
ज़ुल्म सहते-सहते
फिर भी आशान्वित हूँ
विपरीत परिस्थितियों में
यातनाओं से डरी नहीं हूँ
बहुत खुश हूँ आज
चिंगारी एक सुलगती दिखी है
हजारो युवा आँखों में मुझे
यही चिंगारी...

एक किरण बनेगी
हर साल की तरह
इस साल की सुबह 

अँधेरा नहीं लाएगी
एक किरण जगमगाएगी
आशा जाग उठी है
कल दूर अँधेरा होगा
नया सूर्योदय होगा...

26 टिप्‍पणियां:

  1. बिलकुल ही इस साल की सुबह अँधेरा नही लाएगी ....

    नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाओं सहित हार्दिक बधाई

    जवाब देंहटाएं
  2. आशा जाग उठी है
    कल दूर अँधेरा होगा
    नया सूर्योदय होगा....aisa hi ho.....

    जवाब देंहटाएं
  3. यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो..
    सुन्दर रचना...
    आपको सहपरिवार नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ...
    :-)

    जवाब देंहटाएं
  4. नए सूर्योदय की प्रतीक्षा में ..आशावान हैं.
    नया साल आपको भी शुभ और मंगलमय हो.
    हार्दिक शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  5. नव वर्ष समस्त चराचर जगत के लिए मंगलमय हो, इसी कामना के साथ शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  6. नववर्ष की ढेरों शुभकामना!
    आपकी यह सुन्दर प्रविष्टि आज दिनांक 01-01-2013 को मंगलवारीय चर्चामंच- 1111 पर लिंक की जा रही है। सादर सूचनार्थ

    जवाब देंहटाएं
  7. नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  8. नूतन वर्षाभिनंदन मंगलकामनाओं के साथ.

    जवाब देंहटाएं
  9. With prayers to God
    to made HER family
    able to bear the great pain

    with hope for the country
    to see the real change

    i wish everyone a very Happy New Year 2013.

    जवाब देंहटाएं
  10. आपको भी नया साल बहुत बहुत मुबारक। और मेरी तरफ से शुभकामना।

    जवाब देंहटाएं
  11. nav varsh me umeed bandhati behtreen Rachna ...Badhai.
    http://ehsaasmere.blogspot.in/

    जवाब देंहटाएं
  12. जन्म लेता है उजाला हर तमस के गर्भ से,
    क्यों नहीं फिर आज स्वर्ण-विहान की बातें करें।

    शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  13. "शाम छुपाले सूरज मगर..रात को एक दिन ढलना ही है"
    नववर्ष की अनंत शुभकामनाएँ..

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  14. उम्मीद है की बदलाव होगा .........आपको सपरिवार नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत उम्दा,सुन्दर व् सार्थक प्रस्तुति
    नब बर्ष (2013) की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।

    मंगलमय हो आपको नब बर्ष का त्यौहार
    जीवन में आती रहे पल पल नयी बहार
    ईश्वर से हम कर रहे हर पल यही पुकार
    इश्वर की कृपा रहे भरा रहे घर द्वार.

    जवाब देंहटाएं
  16. उम्मीद का सूरज कभी अस्त नहीं होता ...बस मन में अटूट विश्वास जरुरी हैं ....
    बहुत बढ़िया प्रस्तुति ....नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें..

    जवाब देंहटाएं
  17. नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  18. सार्थक सन्देश...
    यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो इसी कामना के साथ..आपको सहपरिवार नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ...!!!

    जवाब देंहटाएं
  19. बहुत सार्थक सन्देश...नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  20. नव वर्ष शुभ और मंगलमय हो संध्या जी |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  21. ऐसा ही हो..नव वर्ष की समस्त शुभकामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं
  22. आशा है,दामिनी की पीडा और बलिदान समाज व व्यवस्था के नज़रिये
    को बदल पाए.

    जवाब देंहटाएं
  23. आमीन ...
    आपको ओर परिवार में सभी को नव वर्ष की मंगल कामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं
  24. कोई जगाए,कोई झकझोरे,कोई कहे
    उठ,नए विश्वास से बंजर धारा से खुद को जोड़
    बधिर नभ को अपने ही मौन की किलकारियों से फोड |


    नयी उम्मीदों के साथ नववर्ष की शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं
  25. जहा चाह वही राह ... हम लोग जानते है ...

    जवाब देंहटाएं