मंगलवार, 29 जनवरी 2013

पहरा.... संध्या शर्मा

बावली है... 
आजकल उसे
चंदामामा, बिल्ली मौसी,
चिड़िया रानी, परियों के
सपने नहीं आते
उनकी जगह
सियार, भेड़िये,सांप
धुंए के उड़ते हुए
बवंडरों ने ले ली है 
बहुत कोशिश की उसने
लेकिन इन्हें बदल ना सकी 

धीरे - धीरे समझने लगी है
सोते जागते हर पल
उसके देह और मन पर 
जीवन भर.........!

अदृश्य नज़रों का पहरा है
सपनो पर भी....

27 टिप्‍पणियां:

  1. बेहद सुन्दर ..रचना . सटीक उदगार . मन का डर .. सुन्दर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सही लिखा है |सपने कहाँ कहाँ से आते हैं शायद मन के सोच पर निर्भर करता है |बढ़िया रचना है |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  4. सपने में भी असुरक्षा के डर का अहसास ,,, रचना पसंद आई,,,बधाई

    recent post: कैसा,यह गणतंत्र हमारा,

    जवाब देंहटाएं
  5. ये अनजाना भय...न जीने देता है,न सोने...
    बहुत गहन अभिव्यक्ति..

    सस्नेह
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  6. असुरक्षा और डर का अहसास अब सपनों पर भी
    आ गया है... बहुत ही सहजता से भावों को प्रस्तुत किया है..
    भावपूर्ण रचना....

    जवाब देंहटाएं
  7. सच में सपने भी कहीं न कहीं हमारी रोजमर्रा की जिन्दगी से प्रभावित होती है ,,,
    सुन्दर भावाभियक्ति !

    जवाब देंहटाएं
  8. अदृश्य नज़रों का पहरा है
    सपनो पर भी....

    ....लाज़वाब अहसास और उनकी अभिव्यक्ति...शायद कोई इस नियति को बदल सके...

    जवाब देंहटाएं
  9. वाकई अदृश्य नजरों का पहरा है

    सपने के माध्यम से बहुत ही

    सुन्दर कटाक्ष .....या कहें व्यथा ...

    बधाई ...

    जवाब देंहटाएं
  10. सोते जागते हर पल
    उसके देह और मन पर
    जीवन भर.........!
    अदृश्य नज़रों का पहरा है
    सपनो पर भी....

    बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  11. बावली है...
    आजकल उसे
    चंदामामा, बिल्ली मौसी,
    चिड़िया रानी, परियों के
    सपने नहीं आते

    हर आँखों में यही आलम है बेगुनाह पर ही पहरा है

    जवाब देंहटाएं
  12. कैसी विडम्बना है ....कैसा संत्रास.....दिन रात उठते बैठे ...बस सिर्फ डर का वास

    जवाब देंहटाएं
  13. आदरणीया दीदी बेहद सुन्दर पंक्तियाँ शानदार प्रस्तुति हार्दिक बधाई

    जवाब देंहटाएं
  14. स्त्री के बचपना और उसके सपनों पर पहरा है... गहन अभिव्यक्ति, शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  15. कितना कठोर है सच ... गहरी संवेदना लिए ...

    जवाब देंहटाएं