बुधवार, 7 मार्च 2012

अबके होली में सांवरिया... संध्या शर्मा

आप सब को सौहद्रतापूर्ण होली की हार्दिक शुभकामनाएं...
स्नेह और आपसी भाईचारे का रंग छलकाएं..
प्रकृति के हित को ध्यान में रखकर होली मनाएं ... 
 .
अम्बर की मैं ओढूं चुनरिया 
गहरी नीली-नीली 
हरे-हरे मन में फूली है
सरसों पीली-पीली 
लाल-गुलाबी, नीले-पीले
रंगों की अठखेली
मन बहका ये खनके कंगन
अरमानो की रोली
महके महुआ, दहके टेसू
बात कहें अनबोली
कोई रंग का भाये मोहे
कैसे खेलूं होली
चढे न इसपे कोई भी रंग
रही चुनरिया कोरी
रंग लो तुम अपने रंग में 
तब होली लागे होली
अबके होली में सांवरिया
भर दो रंग से झोली....

29 टिप्‍पणियां:

  1. सुन्दर प्रस्तुति |

    होली है होलो हुलस, हुल्लड़ हुन हुल्लास।
    कामयाब काया किलक, होय पूर्ण सब आस ।।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत उम्दा...हार्दिक शुभकामनायें.....

    जवाब देंहटाएं
  3. सुंदर भाव अभिव्यक्ति बढ़िया रचना,..
    होली की बहुत२ बधाई शुभकामनाए...

    RECENT POST...काव्यान्जलि ...रंग रंगीली होली आई,

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर...होली मुबारक !

    जवाब देंहटाएं
  5. आपको होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  6. क्या कहने, बहुत सुंदर
    होली की शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  7. महके महुआ, दहके टेसू
    बात कहें अनबोली
    कोई रंग का भाये मोहे
    कैसे खेलूं होली
    चढे न इसपे कोई भी रंग
    रही चुनरिया कोरी
    रंग लो तुम अपने रंग में
    तब होली लागे होली
    अबके होली में सांवरिया
    भर दो रंग से झोली....
    नुश्खे सेहत के :

    चेहरे से होली के रंग उतारने के लिए रूई के फाये को सरसों (मस्टर्ड आयल )या फिर गोले के तेल (कोकोनट आयल ) से संसिक्त करके स्तेमाल में लीजिये .आहिस्ता आहिस्ता रंग उतारिये .लेकिन होली खेलने से पहले चेहरे और हाथ पैरों पे तेल मलके चमड़ी के रंध्रों (फेफड़ों )को अवरुद्ध न करें .इससे बाद में पेचीलापन आ सकता है 'Dermatitis' हो सकती है .होली के आम रंगों में खतरनाक रसायनों का डेरा हो सकता है .ओरगेनिक कलर्स की और बात है .

    'Dermatitis' चमड़ी का ऐसा रोग है जिसमें त्वचा लाल ,सूजन युक्त और दर्दीली हो जाती है .

    'Dermatitis' is inflammation of the skin from any cause ,resulting in a range of symptoms such as redness ,swelling ,itching ,or blistering.
    सुन्दर रचना कुँवारी साँसों की उच्छ्वास सी .होली मुबारक .

    जवाब देंहटाएं
  8. होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  9. पिया का रंग चढ़ने के बाद कोई दूजा रंग नहीं चढ़ता ... सुन्दर प्रस्तुति ..
    आपको और आपके समस्त परिवार को होली की मंगल कामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं
  10. होली के पावन पर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाये !

    जवाब देंहटाएं
  11. होली की रुत आई, न सूखे प्रीत की बेल
    फ़ागुन रुत में सांवरे, रंग अबीर से खेल
    रंग अबीर से खेल, फ़ागुनी केसर झमके
    गोरे गोरे गालों पर, रंग केसरिया चमके
    कह होलिआए कवि, हो भंग रंग का मेल
    हेलो दे भेजो संदेशो, होलीया रंग तू खेल

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुन्दर रचना....
    आपको होली की शुभकामनाएँ...

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत अच्छी प्रस्तुति| होली की आपको हार्दिक शुभकामनाएँ|

    जवाब देंहटाएं
  14. सुंदर होली गीत। बहुत बधाई। होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  15. सांवरिया के रंग में रंगी होली दूजा रंग चढ़े न.. होली की हार्दिक शुभकामनाएं...

    जवाब देंहटाएं
  16. होली के रंग में रंगी रचना ....होली की शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  17. सुन्दर प्रस्तुति ....होली एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं जी आपको

    जवाब देंहटाएं
  18. बहूत सुंदर रचना..
    होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ...

    जवाब देंहटाएं
  19. Sparkling colours of HOLI may paint your life in a very colourful way to make you prestigious,honourable and lovable all around.Happy Holi.

    जवाब देंहटाएं
  20. होली पर बेहद सुन्दर रचना ..मन होलीमय हो गया .. शुभकामनाएं ..

    जवाब देंहटाएं
  21. होली पर्व पर एक बहुत सुंदर रचना।
    बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  22. आदरणीय संध्या जी
    नमस्कार !
    ....सुन्दर प्रस्तुति
    आपको होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।
    जरूरी कार्यो के ब्लॉगजगत से दूर था
    आप तक बहुत दिनों के बाद आ सका हूँ

    जवाब देंहटाएं
  23. खूबसूरत अंदाज़ सी रंगी सुन्दर रचना |

    जवाब देंहटाएं