बुधवार, 4 मार्च 2015

होली के रंग...


होली के रंग
पुलकित है मन
पिया के संग


प्रीत फ़ुहार
पिचकारी की धार
टेसू  के संग

मन मलंग
बिन पिए ही भंग
बना पतंग

मस्ती- उमंग
रिश्तो में घुले रंग
भीगा फ़ागुन

बिखरे रंग
खिल उठा मन में
इंद्रधनुष

नीर अमिय
सहेजो बूँद-बूँद
भरो सागर

रंग गई मैं
पहन चुनरिया
उनके रंग

आप सभी को सपरिवार रंगोत्सव होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ... 



14 टिप्‍पणियां:

  1. होली की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  2. रंगों से सराबोर सुंदर रचना…रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ :))

    जवाब देंहटाएं
  3. बिखरे रंग
    खिल उठा मन में
    इंद्रधनुष.....बहुत ही सुन्दर , शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर व सार्थक प्रस्तुति..
    होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  5. आपको सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनायें संध्या जी ! फाग का समांं बांधते बहुत ही मनभावन हाइकू !

    जवाब देंहटाएं
  6. फागुनी रंग में रंगे लाजवाब हाइकू .. सबको होली की बधाई और मंगल कामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं
  7. होली की मस्ती में पगे सुंदर शब्द..होली मुबारक...

    जवाब देंहटाएं
  8. आपको सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ !

    कल 06 /मार्च/2015 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
    धन्यवाद !

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही सुंदर होली रचना। होली की आपको ढेरों बधाईयां।

    जवाब देंहटाएं
  10. सहेजा अमिय बूंदों को .. बहुत सुन्दर .

    जवाब देंहटाएं
  11. सुन्दर रचना.बहुत बधाई आपको .

    जवाब देंहटाएं