मेरी गोद से उतरकर अब तू ,
इस धरती पर चलना सीख.
कठिन सही ये राह मगर तू,
गिरकर भी संभलना सीख.
चाँद सितारों की चाहत में,
रूठना और मचलना सीख.
सागर सी शांति धरकर भी,
गर्भ में मोती पालना सीख.
चन्द्र सी दे शीतलता पर,
सूर्य की भांति जलना सीख.
"तपकर इस जीवन पथ पर,
सोना तू खरा हो,
आशीर्वाद है मेरा तुझको,
तू अपने पांव खड़ा हो,
पूरा स्वपन तेरा हो...
पूरा स्वपन तेरा हो...