VYANG लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
VYANG लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 22 मार्च 2011

चलो थोड़ा सो लें ............. संध्या शर्मा

उन्होंने शुरू किया 
अपना टेक्नीकल भाषण 
और समझाने लगे 
परमाणु ऊर्जा का महत्त्व
सारे नेता होने लगे
झपकी लेने में व्यस्त
जैसे - जैसे विषय गहराने लगा
उनकी नींद भी गहराने लगी
आखिर ये 
निश्चिंतता भरी नींद
आती क्यों नहीं?
जैतापुर को 
सुनामी से खतरा  हो न हो
वो अच्छी तरह से जानते हैं
इससे उनकी कुर्सी को
कोई खतरा नहीं
भारत के परमाणु संयंत्रों की
सुरक्षा की बात पर
वो टेंशन क्यों लें
गद्दी पर खतरा नहीं
तो वे क्यों जागें
तो चलो थोड़ा सो लें....