टेसू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
टेसू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 मार्च 2012

अबके होली में सांवरिया... संध्या शर्मा

आप सब को सौहद्रतापूर्ण होली की हार्दिक शुभकामनाएं...
स्नेह और आपसी भाईचारे का रंग छलकाएं..
प्रकृति के हित को ध्यान में रखकर होली मनाएं ... 
 .
अम्बर की मैं ओढूं चुनरिया 
गहरी नीली-नीली 
हरे-हरे मन में फूली है
सरसों पीली-पीली 
लाल-गुलाबी, नीले-पीले
रंगों की अठखेली
मन बहका ये खनके कंगन
अरमानो की रोली
महके महुआ, दहके टेसू
बात कहें अनबोली
कोई रंग का भाये मोहे
कैसे खेलूं होली
चढे न इसपे कोई भी रंग
रही चुनरिया कोरी
रंग लो तुम अपने रंग में 
तब होली लागे होली
अबके होली में सांवरिया
भर दो रंग से झोली....